पंजाब : गन कल्चर के खिलाफ पंजाब सरकार सख्त,कुल्लहड़ पिज्जा फेम दंपति पर दर्ज हुआ केस…

खबर पंजाब से हैं जहां गन कल्चर के खिलाफ पंजाब सरकार सख्ती बरत रही है और पंजाब पुलिस लोगों के लाइसेंस की जांच कर रही है।

पंजाब में कुल्लहड़ पिज्जा के नाम से मशहूर दंपत्ति ने हाथों में बंदूक लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों के हाथों में एक-एक बंदूक दिख रही है।

वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस ने सख्ती बरती है और दोनों के खिलाफ धारा 188 के तहत मालमा दर्ज किया गया है। हालांकि इसके बाद उन्होंने वीडियो साझा करते हुए कहा कि वह दोनों ही बंदूक खिलौने वाली थी।