ड्रग्स के खिलाफ पंजाब सरकार की मुहिम, CM मान साइकिल रैली को दिखाएंगे हरी झंडी

खन्ना जीटी रोड पर हुए भीषण हादसे पर बोले सीएम मान, लोगों से की ये अपील

पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ सरकार बड़ा अभियान चला रही है। इस कड़ी में कल यानि गुरुवार को लुधियाना में साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। साइकिल रैली को सीएम भगवंत सिंह मान हरी झंडी दिखाएंगे। ये साइकिल रैली देश की सबसे बड़ी साइकिल रैली होगी।

बता दें कि, साइकिल रैली के लिए पांच अलग-अलग जगह पर स्टैंड बनाए जाएंगे, जिनका नाम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, करतार सिंह सराभा और उधम सिंह जैसे वीर क्रांतिकारियों के नाम पर रखा जाएगा। वहीं, अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साइकिल रैली में करीब 20 हजार लोग शामिल होंगे।