लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सीएम भगवंत सिंह मान ने दी बधाई

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सीएम भगवंत सिंह मान ने दी बधाई

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 28 बोर्ड और कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और मेंबर की घोषणा कर दी है।

मुख्यमंत्री दफ्तर से जारी इस लिस्ट में 28 बोर्ड और कॉर्पोरेशन में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, डायरेक्टर और मेंबरों की नियुक्ति की गई है। साथ ही खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस लिस्ट को अपने एक्स प्लेटफार्म पर साझा किया है।

साथ ही उन्होंने लिखा कि टीम रंगला पंजाब में शामिल हुए नए साथियों को बधाई। आओ मिलकर पंजाब की तरक्की के लिए काम करें। ये सारी नियुक्तियां आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।

अगर हम इन नियुक्तियों पर नज़र डालें तो हर वर्ग और समाज के लोगों को इसमें जगह दिया गया है। इसके अलावा अगर हम नियुक्तियों की संख्या की बात करें अलग-अलग बोर्ड या कॉर्पोरेशन में अलग-अलग संख्या में नियुक्तियां की गई है।

जैसे पंजाब बैकवर्ड क्लासेज और डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कारपोरेशन में 2 लोगों की नियुक्ति हुई है। तो वहीं सफाई कर्मचारी कमीशन में मात्र 1 व्यक्ति को जगह दी गई है।

सबसे अधिक लोगों की नियुक्ति स्कूल एडुकेशन बोर्ड में की गई है। इस बोर्ड में कुल 13 लोगों को जगह दी गई है। बता दें इसमें ट्रांसपोर्ट, हेल्थ, एडुकेशन, इंडस्ट्री समेत कई बोर्ड एयर कॉर्पोरेशन शामिल है।

इसके अलावा एनिमल वेलफेयर बोर्ड, डेरा बाबा नानक डिवेलपमेंट ऑथोरिटी, पंजाब लिवेटक डिवेलपमेंट बोर्ड, पंजाब स्टेट फिशरीज डिवेलपमेंट बोर्ड, मंडी बोर्ड पंजाब स्टेट फार्मेसी काउंसिल, पंजाब स्टेट कमिसिन फ़ॉर माइनॉरिटी और बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड भी शामिल है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लगातार पंजाब के आम जन के हित लगातार कदम उठा रहे हैं। पंजाब के हर वर्ग के लोगों की चिंता पर मौजूदा सरकार काम कर रही है।

जैसे कि एक और लोगों के सुरक्षा संबंधित कई अहम कदम उठाये जा रहे हैं, तो किसानों का जीवन कैसे सुगम बने, इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अबतक 40 हज़ार युवाओं को सरकारी नौकरी भी दे दी है। इतना ही नहीं, सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि वो आने वाले समय में और नौकरियां देंगे।

जिससे युवाओं के पलायन पर रोक लगेगी। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी पंजाब सरकार काम कर रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मोहल्ला क्लीनिक है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने अबतक 600 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की है। साथ ही वर्ल्ड क्लास विद्यालयों का निर्माण भी हुआ है।

सबसे महत्वपूर्ण यह कि पंजाब सरकार ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। बता दें, इन सब कार्यों से पंजाब के आम लोगों का जन जीवन आसान हुआ है।

साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नई मुहिम शुरू हुई है। अब इन 28 बोर्ड और कॉर्पोरेशन में नए नियुक्तियों के बाद आम लोगों के काम मे भी काफी आसानी होगी।