पंजाब: मान सरकार ने दी किसानों को बड़ी राहत, जारी की फसलों के नुकसान की मुआवजा राशि

पंजाब सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। पंजाब की भगवंत मान की सरकार ने हाल ही में प्रदेश में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण किसानों की हुई खराब फसलों के लिए मुआवजा राशि जारी कर दी है। आपको बता दें कि पंजाब कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस संदर्भ में राज्य के 16 जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को इसके लिए फंड जारी कर दिया है। मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने बताया कि भगवंत मान की सरकार ने मुआवजा राशि के तौर पर 186 करोड़ रुपए का फंड जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि अभी खराब हुई पूरी फसलों का आंकलन नहीं हुआ है और जैसे-जैसे गिरदावरी होगी वैसे- वैसे ही बाकी की मुआवजा राशि जारी कर दी जाएगी। बता दें कि पंजाब में बाढ़ के कारण बड़े स्तर पर किसानों की फसलों को नुक्सान पहुंचा है साथ ही कई लोगों के घर भी ढह गए हैं।