पंजाब: पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की आज कोर्ट में पेशी, आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने किया था गिरफ्तार

पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की आज मोहाली कोर्ट में पेशी होने जा रही है। गौरतलब हो कि सोमवार को विजिलेंस ने साधु सिंह धर्मसोत को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह उनकी गिरफ्तारी का पहला मामला नही है इससे पहले भी वह पेड़ कटाई में कमीशन लेने के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद धर्मसोत दो बार गिरफ्तार हो चुके हैं।

बता दें कि पूर्व मंत्री धर्मसोत के परिवार की 1 मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 के बीच कुल आय 2 करोड़ 37 लाख 12 हजार 596 रुपए थी लेकिन खर्च 8 करोड़ 76 लाख 30 हजार 888 रुपए किए गए थे इसी वजह से धर्मसोत शक के दायरे में आए थे जिस वजह से विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इससे पहले 2020 में उनके ऊपर स्कॉलरशिप बांटने में धांधली करने के भी आरोप लग चुके हैं आपको बता दें कि केंद्र सरकार की मदद से पंजाब में अनुसूचित जाती के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप दी जाती है।