INS विक्रांत पर लड़ाकू विमान (LCA -NAVY) की सफल लैंडिंग, NAVY ने इसे ‘आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि’ बताया

भारतीय नौसेना के पायलटों ने सोमवार को भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान को INS विक्रांत पर सफल लैंडिंग करवाई। नौसेना ने बताया कि नौसेना के पायलटों ने हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए-नेवी) और मिग-29 लड़ाकू विमान को INS विक्रांत पोत पर उतारा है यह ‘आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि’ हासिल है।

बता दें कि सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला मेड इन इंडिया विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को भारतीय नौसेना के खेमें में शामिल किया था। भारतीय नौसेना ने कहा कि यह लैंडिंग स्वदेशी लड़ाकू विमान वाहक के डिजाइन, विकास, निर्माण और संचालन की भारत की क्षमता को प्रदर्शित करती है।