पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग का अजनाला दौरा, बाढ़ ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने अजनाला में बाढ़ ग्रस्त इलाकों के दौरा किया उन्होंने इस दौरान बाढ़ से बने हालातों का जायजा लिया। राजा वड़िंग ने अपने इस दौरे के दौरान बाढ़ से पीड़ित लोगों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं साथ ही उन्होंने सरकार से लोगों की जल्द से जल्द मदद करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि इस बाढ़ की वजह से केवल खेत ही नहीं बल्कि स्कूल, सड़क, अस्पताल भी प्रभावित हुए हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कहा कि- ‘रावी नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोत्तरी के कारण क्षेत्र की हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई है साथ ही उन्होंने इलाके में हुए जलभराव के हालातों को देखते हुए कहा कि ‘इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में यहां गेहूं की बुआई के वक्त किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।