HomeBreaking NewsPunjab Budget 2026 : फुलकारी में कवर हुआ बजट, वित्त मंत्री चीमा...

Punjab Budget 2026 : फुलकारी में कवर हुआ बजट, वित्त मंत्री चीमा ने  मां के छूए पैर

पंजाब विधानसभा में आज बजट(Punjab Budget 2026) पेश किए जाने से पहले का माहौल हल्का-फुल्का और दिलचस्प रहा। वित्त मंत्री हरपाल चीमा अपने पहनावे को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। वह विधानसभा में अपना पांचवां बजट पेश कर रहे हैं और इस बार भी उन्होंने अपना पसंदीदा बंद गला सूट पहनने का फैसला किया है।

अगर उनके पिछले बजट सत्रों पर नजर डालें तो उन्होंने दो बार कुर्ता-पायजामा और हाफ जैकेट में बजट पेश किया था। इसके बाद लगातार दो बजट उन्होंने बंद गला सूट पहनकर पेश किए। इस बार भी वह उसी अंदाज में नजर आएंगे। हालांकि हर साल उन्होंने अपने सूट और पगड़ी के रंग में बदलाव जरूर किया है, जिससे उनका लुक अलग दिखाई देता है।

स्पीकर कुलतार सिंह संधवान ने क्या कहा ?

विधानसभा में उस समय हंसी का माहौल बन गया जब स्पीकर कुलतार सिंह संधवान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि संजीव अरोड़ा और अमन अरोड़ा दोनों एक साथ तैयार होकर आते हैं और दोनों बहुत सुंदर लग रहे हैं। उन्होंने दोनों नेताओं को खड़े होने के लिए भी कहा। इस पर संजीव अरोड़ा खड़े हुए और मुस्कुराते हुए स्पीकर को धन्यवाद देते हुए बोले कि आपने मुझे सुंदर कहा, इसके लिए आभार। उनके इस जवाब पर पूरे सदन में ठहाके लग गए।

इस बार के बजट(Punjab Budget 2026) को खास तौर पर महिलाओं को समर्पित करने की तैयारी की गई है। इसी वजह से बजट दस्तावेज की कॉपी पर फुलकारी कढ़ाई वाला कवर लगाया गया है, जो पंजाब की पारंपरिक कला को दर्शाता है। माना जा रहा है कि सरकार महिलाओं के लिए हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की योजना का ऐलान कर सकती है। इसके लिए बजट में अलग से फंड की व्यवस्था किए जाने की संभावना है।

वित्त मंत्री ने मां मनजीत कौर से लिया आशीर्वाद 

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपनी मां मनजीत कौर से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ सरकारी आवास से विधानसभा के लिए रवाना हुए। इस दौरान वह मीडिया के सामने बजट की कॉपी दिखाते हुए भी नजर आए। परिवार के साथ इस खास मौके पर उनका भावुक और आत्मविश्वास से भरा अंदाज देखने को मिला।

यह भी पढ़ें : ईरान के कई तेल ठिकानों पर इजराइल के हमले, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments