पंजाब की भगवंत मान सरकार आज अपना दूसरा बजट पेश कर रही है। बीते साल प्रचंड बहुमत के साथ पंजाब की सत्ता में काबिज होने वाली AAP की सरकार का यह पहला पूर्ण बजट है। बता दें पंजाब विधानसभा में वित्त मंत्री हरपाल चीमा भगवंत मान सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश कर रहे हैं। बताए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पिछली सरकारों से हमें विरासत में मिला भारी कर्ज मिला है।
बता दें बजट में आप सरकार का स्वास्थ्य, शिक्षा कृषि व रोजगार पर फोकस है। चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार का रंगीले पंजाब का सपना है। उनकी सरकार तीन करोड़ पंजाबियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए काम कर रही है।