Monday, March 9, 2026
Home Current News पंजाब में नशा विरोधी मुहिम तेज, 571 स्थानों पर पुलिस की रेड,...

पंजाब में नशा विरोधी मुहिम तेज, 571 स्थानों पर पुलिस की रेड, 193 गिरफ्तार

Punjab Police
Advertisement

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ अपनी विशेष मुहिम को और तेज करते हुए रविवार को राज्यभर में व्यापक कार्रवाई की। इस दौरान गैंगस्टरों के सहयोगियों और संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ 571 स्थानों पर छापेमारी की गई।

अभियान के तहत 193 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके पास से 3 अवैध हथियार बरामद हुए हैं। इसके अलावा 66 आरोपियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई अमल में लाई गई। वहीं 108 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई और फिर सही जवाब मिलने पर उन्हें रिहा कर दिया गया।

नशा तस्करी के आरोप में 44 लोग गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 9 घोषित भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी काबू करने में सफलता हासिल की। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वांछित अपराधियों, गैंगस्टरों या किसी भी आपराधिक गतिविधि से संबंधित सूचना गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर साझा करें।

इसी के साथ पुलिस का ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ अभियान भी लगातार जारी है। ताजा कार्रवाई में नशा तस्करी के आरोप में 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 20.7 किलोग्राम हेरोइन, 210 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2.28 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके अलावा 19 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों में उपचार के लिए प्रेरित कर भेजा गया, ताकि वे मुख्यधारा में लौट सकें।

यह भी पढ़ें :  US ने लिया सीरिया में हुए सैनिकों की मौत का बदला! ISIS के…