Punjab में आज से अस्पातलों को किया जाएगा अपग्रेड, मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने दी जानकारी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से पंजाब के अस्पतालों को अपग्रेड करने के लिए अभियान की शुरुआत करेंगे इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘ आज का दिन पंजाब वासियों के लिए बेहद खास है, पंजाब सरकार आज से राज्य के सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड करने के लिए अभियान की शुरुआत करने जा रही है।

बता दें कि इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पटियाला के कौशल्या अस्पताल से करेंगे। गौरतलब हो कि इस अभियान के तहत अस्पतालों को अपग्रेड करने के लिए 550 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।