बरनाला: पुलिसकर्मी की हत्या का मामला, 24 घंटे के भीतर ही 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पंजाब: बरनाला पुलिस ने हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या में शामिल 4 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एचसी दर्शन सिंह की हत्या में शामिल सभी 4 आरोपियों को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया साथ ही उनके पास से 1 पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।