पंजाब: CM भगवंत सिंह मान ने पंजाब वासियों को दशहरा की बधाई दी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी पंजाब वासियों को दशहरे के त्योहार की बधाई दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ (ट्विटर) पर पोस्ट कर लोगों को बधाई देते हुए लिखा कि ‘दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।’

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए आगे लिखा ‘दशहरे के शुभ अवसर पर आइए हम अपने जीवन से नफरत रूपी बुरी भावनाओं को खत्म करने की कामना करें।’ बता दें कि आज के दिन पूरे देश भर समेत पंजाब में भी दशहरा पूरे धूम-धाम से मनाया जा रहा है।