HomeBreaking Newsपुडुचेरी विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

Puducherry Assembly Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपने 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। यह निर्णय 18 मार्च 2026 को हुई पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नितिन नबीन ने की, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

बीजेपी के उम्मीदवार

  • मन्नादिपेट: ए. नमासिवायम

  • ओस्सुडु (एससी): ई. थीप्पैनथन

  • कालापेट: पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम

  • राज भवन: वी.पी. रामलिंगम

  • मुदलियारपेट: ए. जॉनकुमार

  •  मानावेली: एम्बलम आर. सेल्वम

  • थिरुनल्लार: जी.एन.एस. राजशेखरन

  • नेरावी-टी.आर. पट्टिनम: टीकेएसएम मीनाक्षीसुंदरम

  • माहे: ए. दिनेशन

इन उम्मीदवारों की घोषणा के बाद बीजेपी ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में अपनी तैयारी और मजबूत कर दी है। अब आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार तेज होने की संभावना है। पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होंगे और वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

साथ ही, इस साल पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में भी विधानसभा चुनाव आयोजित होंगे, और वहां भी विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है।

READ MORE- उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments