बजरंगबली की शरण में पहुंचीं प्रियंका गांधी, पूजा करके लिया आशीर्वाद

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शिमला के मशहूर जाखू मंदिर में शीश नवाया। बता दें मंदिर पहुंची प्रियंका ने कर्नाटक की जनता की सुख, समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बताए कर्नाटक में चुनाव के दौरान बजरंगबली को लेकर काफी विवाद रहा था, इसके बावजूद उन्होंने हिमाचल प्रदेश के शिमला में जाखू में स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेका।

प्रियंका गांधी गुरुवार को शिमला पहुंची थी। वह अपने निजी आवास में रुकी हुई हैं।