Delhi: AAP मुख्यालय पहुंचे CM अरविंद केजरीवाल साथ में पंजाब के CM भगवंत मान भी साथ में मौजूद

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने रिकॉर्ड मतों से बढ़त बना रखी है। वहीं, जालंधर में आप कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है।

बता दें कि, इस बीच पंजाब के CM भगवंत मान दिल्ली पहुंच गए है और इस दौरान CM मान दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे। वहीं, शाम को CM मान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा की बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई में हिस्सा लेंगे।

वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी मुख्यालय पहुंच गए है और उनके पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद है। वहीं, CM केजरीवाल थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।