राष्ट्रपति मुर्मू ने किसे चुना 18वीं लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर?

राष्ट्रपति मुर्मू ने किसे चुना 18वीं लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर?

नई सरकार के गठन के बाद भारतीय संविधान के आर्टिकल 95(1) के तहत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर का चयन कर लिया है। बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया है।भर्तृहरि महताब जो खुद ओडिशा के कटक से 7 बार सांसद रह चुके हैं, अब नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे।

24 जून को पहला सत्र होगा शुरू

लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत 24 जून को होने वाली है, जब नए सांसद शपथ ग्रहण करेंगे, और 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। महताब के प्रोटेम स्पीकर बनने को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है, क्योंकि परंपरा के अनुसार सबसे वरिष्ठ सांसद को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। लेकिन इस बार 7 बार के सांसद महताब को यह जिम्मेदारी दी गई है।

महताब ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरेकृष्ण महताब के बेटे हैं और वो खुद भी कई बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें 2017 में उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से नवाजा गया था। वह अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं और अब लोकसभा में भी उनकी भूमिका अहम होगी।