राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिसार दौरा, कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हरियाणा के करनाल और हिसार का दौरा करेंगी. यह जानकारी रविवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई . राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, द्रौपदी मुर्मू चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का 25वें दीक्षांत समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी सभागार में किया जाएगा. इस दीक्षांत समारोह में 1 अगस्त 2021 से 30 सितंबर 2022 के दौरान शिक्षा पूरी कर चुके विद्यार्थियों को 290 स्नातकों, 447 परास्नातकों एवं 128 डॉक्टरेट की उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

वहीं राष्ट्रपति करनाल में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के उन्नीसवें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी. इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित कई मंत्री भी होंगे शामिल.