राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीनगर पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को जम्मू कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचने के बाद सेना मुख्यालय जा कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दीं।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति श्रीनगर हवाई अड्डे पर पहुंचीं जहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनकी अगवानी की। उन्हें केंद्र शासित प्रदेश के पहले दौरे पर सलामी गारद भी दी गयी।

बता दें कि, इसके बाद मुर्मू सेना की 15 कोर के मुख्यालय बदामीबाग छावनी गयीं जहां उन्होंने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सेना की इस कोर को चिनार कोर के नाम भी जाना जाता है।