PM नरेंद्र मोदी ने महार्षि वाल्मीकि की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महार्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि, सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं।

पीएम ने ट्विटर पर लिखा कि, ‘देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की अनंत शुभकामनाएं। सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं। मानवता के अपने संदेशों के माध्यम से वे युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे’