PM Modi का Mumbai दौरा, आज मिलेंगी दो वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मुंबई के दौरे पर जा रहे हैं। बताए 19 जनवरी के बाद पीएम मोदी का एक महीने के अंदर ताबड़तोड़ दूसरा मुंबई दौरा है और इस बार प्रधानमंत्री महाराष्ट्र और खासकर मुंबई के लोगों को दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे।

बता दें प्रधानमंत्री छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बताए आपको ये दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मुंबई से शिरडी और मुंबई से सोलापुर के रूट पर चलेंगी। अब मुंबई से कुल 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेंगी।