PM मोदी ने दिए संगठन मजबूत करने के Tips, कहा- ‘भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से दमन और दीव में शुरू हुए भाजपा के दो दिवसीय जिला पंचायत सदस्य सम्मेलन और पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और पार्टी के कार्यकर्ता का पद हमेशा हमारे साथ रहता है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मलेन को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के भी टिप्स दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘मैं चाहता हूं कि आप सब लोग एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और उस व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए एक दूसरे के संपर्क में रहें। एक दूसरे को अपने जिले में हो रहे विकास कार्यों के बारे में बताएं।’ आपको बता दें कि इस जिला पंचायत सदस्य सम्मेलन में भाजपा के 600 से ज्यादा जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए।