LPG सिलेंडर 100 रुपये सस्ता कर PM मोदी ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा- BJP नेता बांसुरी स्वराज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती करने की घोषणा की है जिसके बाद आगामी लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली से भाजपा की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने पीएम मोदी के इस फैसले की सराहना की।

भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने इसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए बड़ा उपहार बताया। साथ ही इस मौके पर बांसुरी स्वराज ने नई दिल्ली के मंदिर मार्ग पर सफाई कर्मियों से मुलाकात की।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने बड़ा तोहफा दिया है। एलपीजी सिलेंडर अब 100 रुपये सस्ता हो गया है। इससे महिलाओं को बड़ी मदद मिलेगी।