Home#IPL2026PM मोदी ने टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप जीतने पर दी...

PM मोदी ने टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप जीतने पर दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। यह भारतीय टीम की तीसरी टी20 वर्ल्ड कप जीत है।

इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी। अपने X हैंडल पर उन्होंने लिखा, “आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई! यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया!”

फाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पहले 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। अभिषेक शर्मा ने 21 बॉल में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए।

संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरा अर्धशतक ठोका। उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई। भारत ने 15.1 ओवर में 203 रन बनाकर समापन किया, जिसमें संजू सैमसन 46 बॉल में 89 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया के इस शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश को गर्वित कर दिया और क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे पर खुशी बिखेर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments