PM Modi ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर वैज्ञानिकों को किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो वैज्ञानिकों को बधाई देने और उनसे बातचीत करने के लिए शनिवार सुबह ग्रीस की राजधानी एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे।

वहीं, इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने पीएम मोदी को चंद्रयान-3 से ली गई चंद्रमा की तस्वीरें उपहार में दी। पीएम मोदी ने कहा कि, जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, उस स्थान को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, ’23 अगस्त को जब चंद्रमा पर भारत ने तिरंगा फहराया, उस दिन को अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मेरी आंखों के सामने 23 अगस्त का वो दिन, वो एक-एक सेकंड बार-बार घूम रहा है। उन्होंने कहा, चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह प्वाइंट अब ‘तिरंगा’ कहलाएगा’