HomeBreaking NewsPAN कार्ड बनवाने के तरीके में हुआ बदलाव, आज से लागू नए...

PAN कार्ड बनवाने के तरीके में हुआ बदलाव, आज से लागू नए नियम, जानें पूरा अपडेट

पैन कार्ड(PAN Card) बनवाने की प्रक्रिया में 1 अप्रैल 2026 से कुछ बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका असर सीधे नए आवेदकों पर पड़ेगा। ऐसे में अगर आप पैन कार्ड बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो इन नए नियमों को पहले से समझ लेना आपके लिए जरूरी है, ताकि आवेदन के दौरान किसी तरह की दिक्कत न आए।

फिलहाल 31 मार्च 2026 तक पैन कार्ड बनवाना अपेक्षाकृत आसान है और कई मामलों में केवल आधार कार्ड के आधार पर ही आवेदन पूरा हो जाता है। लेकिन 1 अप्रैल से नियम कड़े किए जा रहे हैं। नए प्रावधानों के तहत सिर्फ आधार के आधार पर पैन कार्ड जारी नहीं किया जाएगा, बल्कि आवेदकों को अतिरिक्त दस्तावेज भी जमा करने होंगे। इससे पूरी प्रक्रिया पहले के मुकाबले थोड़ी लंबी और सख्त हो सकती है।

अब सिर्फ आधार नहीं होगा पर्याप्त

नए नियम लागू होने के बाद पहचान और जन्मतिथि के सत्यापन के लिए अतिरिक्त दस्तावेज देना अनिवार्य हो सकता है। इसमें जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं का प्रमाण पत्र या अन्य वैध सरकारी दस्तावेज शामिल किए जा सकते हैं। इस बदलाव का उद्देश्य पैन कार्ड को और ज्यादा सुरक्षित और विश्वसनीय बनाना है।

आधार से पूरी तरह मेल खानी चाहिए जानकारी

नियमों के मुताबिक अब पैन कार्ड में दर्ज सभी डिटेल्स का आधार से पूरी तरह मिलान होना जरूरी होगा। इसलिए आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके आधार में नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारी सही और अपडेटेड है। किसी भी तरह की गड़बड़ी आवेदन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।

आपको बता दें कि, सरकार 1 अप्रैल 2026 से नए आवेदन फॉर्म भी लागू करने जा रही है। इसके बाद पुराने फॉर्म मान्य नहीं रहेंगे। यानी पैन कार्ड से जुड़ा हर नया आवेदन या अपडेट अब नए फॉर्म के जरिए ही करना होगा। कुल मिलाकर, इन बदलावों का मकसद पैन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है, लेकिन इसके साथ ही आवेदकों को पहले से ज्यादा सतर्क और तैयार रहने की जरूरत होगी।

यह भी पढ़ें : पंजाब के लाडोवाल टोल प्लाजा पर बढ़ा टैक्स, आज से महंगा हुआ कार का सफर, जानिए क्या हैं नई दरें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments