Republic Day 2024: पंजाब में सीएम मान समेत कौन कहां फहराएगा तिरंगा, सूची हुई जारी

Republic Day 2024: पंजाब में सीएम मान समेत कौन कहां फहराएगा तिरंगा, सूची हुई जारी

हर साल की तरह इस साल भी देशभर में गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह, हर्षोल्लास, जोश व गौरवपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा. इसमें अब कुछ ही दिन बाकी बचे हुए हैं. वहीं, पंजाब में 26 जनवरी 2024 के समारोह के मौके से पहले पंजाब में कौन कहां राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा इसकी सूची जारी हो गई. जारी की गई सूची के अनुसार सीएम भगवंत मान लुधियाना में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.

जाने कौन कहां फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

सीएम मान लुधियाना में तो राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पटियाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.वहीं, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां बठिंडा, डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी गुरदासपुर, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा जालंधर, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा अमृतसर, कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर फाजिल्का, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर फिरोजपुर, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल मलेरकोटला,

स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह श्री मुक्तसर साहिब, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा मनसा, कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक फरीदकोट, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर संगरूर, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस एस. ए.एस नगर, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह रूपनगर, कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा एसबीएस नगर, कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान तरनतारन, कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह मोगा और कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डीयां पठानकोट में फहराएंगे तिरंगा.