21 जनवरी को ‘आप’ ने करवाया हरियाणा में सुंदरकांड का पाठ

21 जनवरी को 'आप' ने करवाया हरियाणा में सुंदरकांड का पाठ

हरियाणा: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 21 जनवरी को आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के 22 जिला मुख्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। पार्टी के सेक्टर 3 स्थित कार्यालय में अयोजित कार्यक्रम में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली और गुजरात में भी आम आदमी पार्टी ने सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया था। जिसके बाद हरियाणा में भी यही कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान AAP हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व हरियाणा के 22 जिलों सहित चण्डीगढ़ पार्टी कार्यालय में सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि श्री राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान जी हैं। सुंदर काण्ड में हनुमान जी मां सीता से मिलने समुद्र लांघ कर जिन कठिन संघर्षों से मां सीता से मिलने पहुंचे उससे हम सभी को प्रेरणा मिलती है।