अब चांद से दूर नहीं भारत, चांद के नजदीक पहुंचा चंद्रयान- 3

17 जुलाई का वो दिन जब इसरो ने भारत को एक उम्मीद जगाई थी कि भारत भी अमेरिका, रूस और चीन की तरह चांद की जमीन नाप देगा. इसी दिन भारत ने चंद्रयान-3 लॉच किया था.

भारत का मिशन मून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. चंद्रयान -3 चांद से अब महज 25 किलो मीटर दूर है. इसरो ने जानकारी देते हुए बताया कि अब लैंडर की इंटरनल जांच होगी और जब तक लैंडिग साइट पर सूरज नहीं निकलता तब तक इंतजार करेगा.

तयशुदा वक्त के मुताबिक चंद्रयान थ्री की चांद पर 23 अगस्त को लैंडिंग होगी. इससे पहले 17 अगस्त को चंद्रयान – 3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर – रोवर से अलग किया गया था. 23 अगस्त को अगर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिली तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा.