HomeBreaking Newsलाल किला ब्लास्ट केस में NIA ने कसा शिकंजा, जम्मू कश्मीर के...

लाल किला ब्लास्ट केस में NIA ने कसा शिकंजा, जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा समेत 12 जगहों पर हुई छापेमारी…

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली में हुए बम धमाके(Delhi Bomb Blast) की जांच को तेज करते हुए सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें भी शामिल रहीं। एजेंसियों ने कुलगाम जिले के शुरात गांव और कुपवाड़ा के हंदवाड़ा क्षेत्र के गुलूरा इलाके में एक साथ छापेमारी की।

सूत्रों के मुताबिक, NIA ने कुलगाम के निवासी अब्दुल अजीज भट के दामाद मोहम्मद शफी भट के घर पर तलाशी ली। यह कार्रवाई दिल्ली धमाके से जुड़े मामले में की जा रही जांच का हिस्सा है। इसके अलावा हंदवाड़ा के गुलूरा इलाके में भी एक स्थानीय कारोबारी के घर पर छापा मारा गया, जहां टीम ने जरूरी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की। फिलहाल इस कार्रवाई से जुड़ी और जानकारी सामने आने का इंतजार है।

NIA ने चलाए कई बड़े सर्च ऑपरेशन 

इससे पहले भी NIA घाटी में कई बार बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला चुकी है। काजीगुंड, शोपियां और पुलवामा जैसे इलाकों में संदिग्धों के ठिकानों को खंगाला गया था। उस दौरान डॉ. अदील, जासिर बिलाल, मौलवी इरफान, डॉ. मुझम्मिल और आमिर रशीद से जुड़े स्थानों पर भी कार्रवाई की गई थी। जांच एजेंसियों के अनुसार यह पूरा मामला एक अंतरराज्यीय व्हाइट कॉलर आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।

धमाके में 15 लोगों की गई थी जान 

गौरतलब है कि 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 15 लोगों की जान चली गई थी। यह विस्फोट उस समय हुआ जब एक कार सवार हमलावर ने ट्रैफिक सिग्नल के पास खुद को उड़ा लिया था। इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद से जांच एजेंसियां लगातार सतर्कता बरत रही हैं।

यह भी पढ़ें : पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 212 आरोपी गिरफ्तार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments