अयोध्या से चली नई Vande Bharat Express दिल्ली पहुंची, दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यात्रियों का किया स्वागत

अयोध्या से चली नई वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली पहुंची, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यात्रियों का किया स्वागत

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों का स्वागत किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया था।

वीरेंद्र सचदेवा शनिवार को अयोध्या-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे।

अयोध्या से ट्रेन में सवार हुए यात्रियों का स्वागत करने के लिए काफी संख्या में लोग स्टेशन आए।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ये एक बहुत शुभ दिन है। ट्रेन से दिल्ली और अयोध्या के लोगों को फायदा होगा इससे यात्रा का समय कम होकर सात घंटे हो जाएगा।

शनिवार को पीएम मोदी ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से दो नई अमृत भारत ट्रेनों और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।