HomeBreaking Newsसलमान की फिल्म में नयनतारा की एंट्री कंफर्म, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा...

सलमान की फिल्म में नयनतारा की एंट्री कंफर्म, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा बवाल…

सुपरस्टार सलमान खान(Salman Film) एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। वह जल्द ही साउथ सिनेमा में एंट्री करने जा रहे हैं और एक नई एक्शन ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ फोटो शेयर कर दी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, इस फिल्म में साउथ की सुपरस्टार नयनतारा लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब सलमान और नयनतारा बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर वामशी पेडिपल्ली करेंगे, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी दिल राजू संभालेंगे।

अप्रैल 2026 से शुरू होगी शूटिंग

फिलहाल इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है, लेकिन इसे अप्रैल 2026 से फ्लोर पर ले जाने की तैयारी है। मेकर्स जल्द ही फिल्म से जुड़ी और अहम जानकारियां साझा करेंगे।

पिछली फिल्म नहीं चली, अब नई उम्मीद

सलमान खान को आखिरी बार फिल्म सिकंदर में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। इस फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगदास ने किया था और इसमें रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और सत्यराज जैसे कलाकार नजर आए थे। इसके अलावा सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान रखा गया था, जिसे बाद में बदल दिया गया।

इस फिल्म में वह चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आएंगे। फिल्म का टीजर और गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट को फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है और नई तारीख का इंतजार किया जा रहा है। सलमान खान के इन नए प्रोजेक्ट्स ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है, खासकर साउथ इंडस्ट्री में उनकी एंट्री को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : Google का नया ‘Ask Maps’ फीचर लॉन्च, अब बातचीत कर खोजें मनपसंद जगहें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments