1 नवंबर को लुधियाना में होने वाली डिबेट का नाम होगा “मैं पंजाब बोलदां हां”, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम मान ने पंजाब में ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों से जुड़े खतरनाक स्टंट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का किया ऐलान

1 नवंबर को लुधियाना में एक डिबेट शो होने वाला है। इस डिबेट शो में विपक्ष के नेता सीएम मान के सामने सवाल रखेंगें और भगवंत मान उनका जवाब देंगें। जिसके नाम का खुलासा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट के जरिये किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 1 नवंबर को लुधियाना में होने वाली डिबेट का नाम होगा “मैं पंजाब बोलदां हां “।

1 नवंबर को दोपहर 12 बजे पंजाब की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां जो अब तक सत्ता में रही हैं, अपना पक्ष रखेंगी। हर पार्टी को 30 मिनट का समय मिलेगा। प्रोफेसर निर्मल जौड़ा जी मंच का संचालन करेंगे। इस डिबेट शो में पंजाबियों को खुला निमंत्रण है।

“पंजाब मांगे जवाब”