Mumbai Indians ने IPL 2024 में चखा जीत का स्वाद, इस टीम के खिलाफ जीता पहला मैच

Mumbai Indians ने IPL 2024 में चखा जीत का स्वाद, इस टीम के खिलाफ जीता पहला मैच

दिल्‍ली कैपिटल्‍स को रविवार को मुंबई इंडियंस के हाथों हाई स्‍कोरिंग मैच में 29 रन की शिकस्‍त झेलनी पड़ी। वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेले गए आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए। जवाब में दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन बना सकी।

मुंबई इंडियंस ने चखा जीता का स्वाद 

वहीं, मुंबई इंडियंस की इस सीजन ये पहली जीत है। इससे पहले इस सीजन के सभी मैचों में मुंबई को हार का सामन करना पड़ा था। वहीं, दिल्‍ली कैपिटल्‍स को टूर्नामेंट में चौथी शिकस्‍त झेलनी पड़ी है। हालांकि मुंबई के खिलाफ उसे अपना एक स्‍टार खिलाड़ी मिला, जिसने बाजी पलटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स दिल्‍ली के लिए नंबर-4 पर बल्‍लेबाजी करने उतरे और मुंबई के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। 23 साल के बल्‍लेबाज ने केवल 25 गेंदों में तीन चौके और सात छक्‍के की मदद से नाबाद 71 रन बनाए। उन्‍होंने 284 के स्‍ट्राइक रेट से ये रन बनाए।