राम मंदिर में पुजारी बनने के लिए आए 3000 से भी अधिक आवेदन

राम मंदिर में पुजारी बनने के लिए आए 3000 से भी अधिक आवेदन

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला 22 जनवरी 2024 को विराजमान होंगे। राम मंदिर में पुजारी पद के लिए 3000 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

इसमें से मात्र 200 उम्मीदवार ही अगले राउंड में पहुंच पपए हैं। अब इन 200 में से 20 लोगों को पुजारी पद के लिए चुना जाएगा और फिर इन्हें 6 महीनें की ट्रेनिंग दी जाएगी।

हालांकि, जो चयनित नहीं हो पाएंगे, वो भी इस ट्रेनिंग में शामिल हो सकते हैं। उन्हें भविष्य में कभी भी मौका दिया जा सकता है। राम मंदिर में पुजारी बनने के लिए कुछ सवालों के जवाब आना जरुरी था।

इंटव्यू के दौरान जो सवाल पुछे गए, वें हैं ‘संध्या वंदन’ क्या है, इसकी विधियां क्या हैं और इस पूजा के लिए ‘मंत्र’ क्या हैं? भगवान राम की पूजा के लिए ‘मंत्र’ क्या हैं और इसके लिए ‘कर्म कांड’ क्या हैं? बता दें कि भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरी पूजा विधि रामानंदीय संप्रदाय के अनुसार होगी।