Mohali: पंजाब के पहले टूरिज्म समिट की शुरूआत, CM मान ने किया संबोधित

मोहाली में पंजाब टूरिज्म समिट एवं ट्रैवल मार्ट की शुरूआत पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने की। 13 सितंबर तक चलने वाले इस समिट में देश के अलग-अलग राज्यों के निवेशक हिस्सा ले रहे है। सीएम मान ने समिट को संबोधित करते हुए सभी को धन्यवाद किया।

सीएम मान ने पंजाब टूरिज्म को आगे लेकर जाने की बात कगी है। उन्होंने कहा कि. यह समिट पंजाब के दिल और मिट्टी से जुड़ा है। पर्यटन क्षेत्र की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि, पंजाब के हर गांव में शहीदों की प्रतिमा है। श्री दरबार साहिब में रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु नतमस्तक होते है।

सीएम मान ने आगे कहा कि, पंजाब आज से तेजी से बदल रहबा है। युवाओं को नौकरियां मिल रही है। किसानों और व्यापरियों को उनका हक मिल रहा है। नए मेडिकल कॉलेज खुल रहे है। प्रदेश में बहुत सार उद्दोग आए है। हमारी सरकार इको टूरिज्म पर जोर दे रही है।