अमेरिकी संसद में गूंजे मोदी-मोदी के नारे, PM बोले-140 करोड़ भारतीयों का सम्मान

पीएम मोदी (PM Modi) ने अमेरिकी संसद को संबोधित किया। जैसे ही अमेरिकी संसद में पीएम मोदी ने अपना भाषण शुरू किया, वहां मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। पीएम ने कहा कि, जब भारत विकास करता है तो न केवल देशवासियों का इससे फायदा होता है बल्कि पूरे विश्व का इससे विकास होता है।

पीएम ने आगे कहा कि अगले कुछ सालों में ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पीएम मोदी के संबोधन के बाद अमेरिकी सांसदों ने उनका ऑटोग्राफ भी लिया।

आपको बता दें कि, भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर पूरी जानकारी दी है। विनय क्वात्रा ने कहा कि जब पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन के बीच बातचीत हुई तो उसमे तकनीक को लेकर फोकस रहा। तकनीक के क्षेत्र में 20-25 क्षेत्रों की पहचान की गई है। जिसमे दोनों देश साझेदारी कर सकता है। उन्होंने आगे बताया कि, इसके लिए भारतीय पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसके लिए उत्सुक्ता दिखाई है।

वहीं, पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस से राष्ट्रपति बाइडेन ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि, अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। भारत और अमेरिका दोनों के DNA में लोकतंत्र है। लोकतंत्र को हम जीते है, लोकतंत्र में पक्षपात का कोई सवाल ही नहीं उठता।