दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से 2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिन के दौरान सामान्यत: बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ वर्षा की संभावना है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 दर्ज किया गया।

37 निगरानी केंद्रों में से छह (पंजाबी बाग, बवाना, मुंडका, नेहरू नगर और जहांगीरपुरी) में एक्यूआई ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में, जबकि 30 केंद्रों पर ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।