मिडिल ईस्ट में जारी जंग का आज 19वां दिन है। इस बीच इजरायली हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी और उनके बेटे और बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी की मौत की खबर सामने आ रही है जिसकी पुष्टि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने की है।
इस हमले के बाद IRGC ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव में 100 से ज्यादा जगहों पर मिसाइल से हमला किया। उनका कहना है कि यह हमला लारिजानी और अपने अफसरों की मौत का बदला लेने के लिए किया गया है।
साथ ही ईरान ने बड़ा दावा करते हुए यह भी कहा कि उनके इस हमलों को इजरायल का मजबूत डिफेंस सिस्टम भी नहीं रोक पाया। वहीं इस हमले के बाद इजरायल ने जानकारी देते हुए बताया कि मिसाइल का मलबा गिरने से एक महिला की मौत हो गई है।
ट्रंप ने टाला चीन दौरा
ईरान के साथ जारी युद्ध के के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपना प्रस्तावित चीन दौरा टाल दिया है। उन्होंने कहा कि इस महीने होने वाली उनकी बीजिंग यात्रा को अब करीब 5-6 हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप 31 मार्च से 2 अप्रैल तक बीजिंग का दौरा करने वाले थे।
