उत्तर भारत में मौसम विभाग का कोहरे को लेकर अलर्ट, सभी सेवाएं रहेंगी प्रभावित

उत्तर भारत में भीषण ठंड ने दस्तक दे दी है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड और येलो अलर्ट जारी किया है। आपको बताए उत्तर भारत के कई राज्यों जम्मू-कश्मीर,पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से सड़क, रेल, हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुई है। कई जगहों पर विजिबिलिटी 100 मीटर या उससे भी कम दर्ज की गई है।

बता दें कि ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली में 23 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। यानी कि इस दौरान, सुबह के समय बाहर निकलते वक्त खास ध्यान रखने की जरूरत है। इसके साथ ही पंजाब में स्कूल का समय बदला गया है। वहीं मंगलवार को कोहरे की वजह से हरियाणा में हिसार से सिरसा जाते समय उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे गाड़ी में सवार पुलिस बल को चोटें आई। इसी तरह अन्य राज्यों से हादसे की खबर सामने आई।