जीटी रोड इंडस्ट्रियल एरिया के साउथ साइड स्थित आजाद ऑयल एक्सपेलर फैक्ट्री में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में तेल, कच्चा माल और पैकिंग के गत्ते बड़ी मात्रा में रखे होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
ऑयल एक्सपेलर फैक्ट्री में भीषण आग
आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। आग की तेज लपटें और धुएं का घना गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग के कारण फैक्ट्री में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
READ MORE: दिल्ली वालों को बड़ी राहत, ट्रैफिक चालान का होगा निपटारा, 5 अप्रैल को लोक अदालत में निकलेगा समाधान

