सोमवार को वायदा बाजार में सोना और चांदी(Gold and Silver) दोनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों के बीच हलचल मच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह करीब 11:08 बजे, 2 अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट में पिछले सत्र की तुलना में 5.40% की तेज गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत घटकर 1,36,694 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। गौरतलब है कि शुक्रवार को यही सोना 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, यानी एक ही झटके में 8,131 रुपये की गिरावट आई।
इसी तरह चांदी में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। 5 मई डिलीवरी वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 6.64% गिरकर 2,11,723 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में चांदी 2,27,470 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, यानी इसमें 15,747 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी(Gold and Silver) दोनों में गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है और आने वाले समय में कीमतों में और सुधार (करेक्शन) देखने को मिल सकता है।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
देश के अलग-अलग महानगरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला, जो उसकी शुद्धता (कैरेट) पर निर्भर करता है।
दिल्ली:
24 कैरेट: 14,017 रुपये/ग्राम
22 कैरेट: 12,850 रुपये/ग्राम
18 कैरेट: 10,517 रुपये/ग्राम
मुंबई:
24 कैरेट: 14,002 रुपये/ग्राम
22 कैरेट: 12,835 रुपये/ग्राम
18 कैरेट: 10,502 रुपये/ग्राम
कोलकाता:
24 कैरेट: 14,002 रुपये/ग्राम
22 कैरेट: 12,835 रुपये/ग्राम
18 कैरेट: 10,502 रुपये/ग्राम
चेन्नई:
24 कैरेट: 14,128 रुपये/ग्राम
22 कैरेट: 12,950 रुपये/ग्राम
18 कैरेट: 10,800 रुपये/ग्राम
बेंगलुरु:
24 कैरेट: 14,002 रुपये/ग्राम
22 कैरेट: 12,835 रुपये/ग्राम
18 कैरेट: 10,502 रुपये/ग्राम
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में कमजोरी देखी गई है। Trading Economics के अनुसार, सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 4,400 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल गया। लगातार चौथे सप्ताह सोने पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।