HomeBreaking Newsबारात बनी ‘रेल यात्रा’ शादी में जाने के लिए पूरा कोच बुक,...

बारात बनी ‘रेल यात्रा’ शादी में जाने के लिए पूरा कोच बुक, अतरंगी वेडिंग सेलिब्रेशन ने जीता लोगों का दिल

भारत में शादियों का मतलब सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि पूरे परिवार और रिश्तेदारों का बड़ा उत्सव होता है। यहां सादगी से ज्यादा धूमधाम और यादगार पलों को अहमियत दी जाती है। यही वजह है कि हर शादी अपने आप में खास और अलग नजर आती है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया(Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शादी के जश्न को एक नए अंदाज में पेश किया है। इस बार परिवार ने बारात के सफर को खास बनाने के लिए पूरी ट्रेन का एक कोच ही बुक कर लिया। जैसे ही सभी लोग ट्रेन में चढ़ते हैं, माहौल बिल्कुल किसी पार्टी जैसा बन जाता है।

वीडियो में हर कोई झूमता नजर आया 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे हों या बड़े, हर कोई म्यूजिक की धुन पर झूमता नजर आ रहा है। कोच के अंदर हंसी, डांस और मस्ती का ऐसा माहौल बनता है कि यह सफर एक चलते-फिरते फंक्शन में बदल जाता है। शुरुआत में एक सदस्य कोच को फूलों की मालाओं से सजाता है और मेहमानों के स्वागत के लिए पोस्टर भी लगाया जाता है।

इसके बाद जश्न अपने पूरे रंग में आ जाता है। दुल्हन बनने वाली लड़की को केक काटते हुए दिखाया गया है, जहां पूरा परिवार उसके साथ इस खास पल को सेलिब्रेट करता नजर आता है। कोच के अंदर कंबल, गिफ्ट बॉक्स और शादी से जुड़ी तैयारियां भी दिखाई देती हैं, जो इस सफर को और खास बना देती हैं।

टिकट चैकर भी जश्न में हो गया शामिल

दिलचस्प बात यह है कि टिकट चेकर भी जब अपनी ड्यूटी निभाने आता है, तो इस माहौल को देखकर खुद को इस जश्न से अलग नहीं रख पाता और कुछ देर के लिए उसी रंग में रंग जाता है। वीडियो के आखिर में पूरा परिवार कैमरे की ओर हाथ हिलाकर विदा लेता है, जो इस बात का एहसास कराता है कि असली खुशी अपनों के साथ बिताए गए पलों में ही होती है।

यह वीडियो एक्स (ट्विटर) पर @Ananth_IRAS नाम के अकाउंट से “POV: A Marwari Wedding” कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग इसे परिवार के साथ बिताया गया यादगार और शानदार अनुभव बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स यह सवाल भी उठा रहे हैं कि क्या निजी समारोह के लिए पूरा कोच बुक करना सही है, खासकर तब जब रोजाना कई लोग सीट के लिए जूझते हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के सीमापुरी में 15 साल की लड़की पर चाकू से वार, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments