शहीद केवल एक परिवार और राज्य के नहीं होते बल्कि वो समूचे कौम के होते हैं- CM मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद केवल एक परिवार और राज्य के नहीं होते बल्कि वो सारी कौम के होते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी जवान की शहादत से केवल उनके परिवार को ही नहीं बल्कि पूरे देश को क्षति होती है जिसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती लेकिन उनका सम्मान करना और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना उनका कर्तव्य है।

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शहीद हवलदार जसपाल सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिजनों को सहायता राशि के रूप में एक करोड़ रुपए का चेक भी सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने शहीद जसपाल सिंह की सराहना करते हुए उनकी तस्वीर के आगे सैल्यूट भी किया।