HomeBreaking Newsमथुरा बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन उपद्रवी गिरफ्तार, दक्ष...

मथुरा बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन उपद्रवी गिरफ्तार, दक्ष चौधरी समेत कई आरोपी भेजे गए जेल 

Farsa Wale Baba: मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में फरसा वाले बाबा की मौत के बाद भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए करीब दो दर्जन उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गाजियाबाद का दक्ष चौधरी भी शामिल है, जिसे साथियों के साथ जेल भेज दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि हालात अब नियंत्रण में हैं और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

हादसे के बाद भड़की हिंसा

घटना 21 मार्च की सुबह की है, जब घने कोहरे के बीच सड़क हादसे में प्रसिद्ध गौसेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाबा ने शक के आधार पर एक कंटेनर को रुकवाया था, तभी पीछे से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक की भी मौत हो गई।

अफवाह से बिगड़ा माहौल

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश ने साफ किया कि यह एक सड़क दुर्घटना थी और इसका गोवंश तस्करी या हत्या से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने इसे हत्या बताकर अफवाह फैलाई, जिससे माहौल बिगड़ा।

पुलिस पर पथराव और फायरिंग

हादसे के बाद गुस्साए समर्थकों ने छाता कस्बे के पास एनएच-19 पर शव रखकर जाम लगा दिया। स्थिति उस समय बिगड़ गई जब भीड़ ने मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में करीब 23 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि कई सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।

दो दर्जन उपद्रवी गिरफ्तार

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के अनुसार, पुलिस ने वीडियो फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से 23 नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों की पहचान की है। अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके पास से खोखा कारतूस, लाठी-डंडे और 15 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

दक्ष चौधरी समेत कई आरोपी पहुंचे जेल

गिरफ्तार आरोपियों में गाजियाबाद का दक्ष चौधरी भी शामिल है, जिसे अन्य साथियों के साथ जेल भेज दिया गया है।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज

थाना छाता पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं, 7 सीएलए एक्ट और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस टीमें लगातार दबिश देकर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में शांति है, लेकिन पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर बनाए हुए है।

समय सीमा के बाद सरकार राहत के बजाय सख्त कार्रवाई करेगी, कार्रवाई के लिए पहले ही 8,000 संपत्तियों की पहचान – हरपाल सिंह चीमा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments