HomeBreaking Newsपंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, ऑनलाइन ठगी गैंग का भंडाफोड़, 2 साल...

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, ऑनलाइन ठगी गैंग का भंडाफोड़, 2 साल से था एक्टिव…

पंजाब पुलिस(Punjab Police) की स्टेट साइबर क्राइम टीम ने एक बड़े ऑनलाइन ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ठगी से कमाए गए पैसों को इधर-उधर ट्रांसफर कर उन्हें छिपाने और मनी लॉन्ड्रिंग करने में लगा हुआ था।

ऑनलाइन फ्रॉड से हासिल करते थे रकम 

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों की मदद से बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हीं के जरिए नकली कंपनियां संचालित करते थे। इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन फ्रॉड से हासिल रकम को अलग-अलग जगह ट्रांसफर करने में किया जाता था, ताकि पैसों का स्रोत छिपाया जा सके। इस पूरे नेटवर्क के जरिए आरोपी पिछले करीब दो साल से कमीशन कमाकर सक्रिय थे।

फुल प्रूफ प्लान के साथ हुई ठगी 

ठगी का तरीका भी एक फुल प्रुफ प्लान था। पहले फर्जी कागजात के आधार पर बैंक अकाउंट खोले जाते, फिर उनके नाम पर शेल कंपनियां बनाई जातीं। इसके बाद ठगी की रकम इन खातों में मंगाई जाती और तुरंत अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी जाती, जिससे ट्रैक करना मुश्किल हो जाए।

पुलिस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में सामान भी बरामद हुआ है। इनमें करीब 20 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज किए गए, 5100 USDT (क्रिप्टोकरेंसी), 23 एटीएम कार्ड, 2 लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड, फर्जी केवाईसी दस्तावेज, 14 चेकबुक और कई स्टैंप शामिल हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, कंपनी को रोजाना होगा ₹48 लाख का एक्स्ट्रा मुनाफा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments