बड़ा हादसा टला, लेजर बीम के कारण पायलट की आंखे हुई बंद

बड़ा हादसा टला, लेजर बीम के कारण पायलट की आंखे हुई बंद

एयरलाइंस की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेंगलुरु से कोलकाता जा रही इंडिगो की उड़ान के कॉकपिट में एक मजबूत लेजर बीम घुस गया।

यह घटना तब हुई, जब विमान टचडाउन से सिर्फ एक किलोमीटर दूर था। यह लेजर बीम सीढ़ी पायलट के आंखों में गई। झटके से पायलट की आंखे बंद हो गईं।

हालांकि बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय प्लेन में 165 यात्री सवार थे। जब यह मामला बाहर आया तो पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।

हालांकि, शक्तिशाली लेजर के कॉकपिट में प्रवेश करने पर पायलटों को क्षणिक रूप से अंधा करने के साथ, पायलटों और एयरलाइंस ने घटना के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की है।

बिधाननगर पुलिस से अप्रोच फनल में लेजर का उपयोग करने और उड़ान सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।