Madhya Pradesh Budget 2022: बुधवार को मध्यप्रदेश में पेश हुआ बजट, लागू नहीं होगा कोई नया ‘TAX’

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को राज्य का वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया। राहत की बात यह है कि प्रदेश की जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है। वहीं, प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्कूलों के साथ-साथ लाड़लियों के बजट में बढ़ोतरी की गई है। लाड़ली लक्ष्मी स्कीम का लाभ लड़कियों को 18 साल तक ही मिलता है। बजट प्रावधान के अनुसार लड़कियों को कॉलेज की पढ़ाई में भी आर्थिक मदद दी जाएगी।   

रोजगार: 13 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी 
सरकार जल्द ही रिक्तियों को भरने जा रही है। जनजातीय विभाग के अंर्तगत संचालित शैक्षणिक संस्थाओं में प्राथमिक शिक्षक के 11,556 पदों की पूर्ति हेतु पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लगभग 13 हजार शिक्षकों की नियुक्ति करनी है। गृह विभाग के अंतर्गत 6 हजार आरक्षकों की भर्ती भी होनी है। अन्य विभागों में भी रिक्त पद भरने की कार्यवाही की जा रही है।