मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: भोपाल में दिव्यांग बूथ पर सुबह सात बजे से मतदान जारी

दिव्यांग मतदाताओं के लिए भोपाल में विशेष बूथ बनाया गया है ताकि दिव्यांग मतदाताओं को आसानी से मतदान की सुविधा मिल सके। इस मतदान केंद्र पर भी सुबह सात बजे से मतदान जारी है।

मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। कुल 2,533 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान हो रहा है, जिनमें से 47 अनुसूचित जनजाति के लिए और 35 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।