Ludhiana: कांग्रेस के पूर्व MLA पर भ्रष्टाचार का मामला हुआ दर्ज

लुधियाना पुलिस ने पूर्व कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह कोटाभाई के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज किया है। प्रीतम सिंह ने चिटफंड मामले में जेल में बंद उद्योगपति निर्मल सिह भंगू को बरी करवाने के एवज में 5 करोड़ रुपये की डिमांड की थी और साढ़ 3 लाख रुपये में बात तय हो गई थी।

बता दें कि, भंगू के करीबी छिंदर सिंह ने प्रीतम सिंह कोटाभाई के कहने पर कई खातों में पैसे ट्रांसफर किए लेकिन वह सभी खाते फर्जी निकले जिसके बाद छिंदर सिंह ने पुलिस में शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने प्रीतम सिंह समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य लोगों की तालाश जारी है।